Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

सुसायत कलां के खेतों में निकला 12 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

banner 120x600
banner 468x60

UP/HATHRAS: सुसायत  में अजगर पकडते वनकर्मी हाथरस।गांव सुसायत कलां में एक किसान के खेत पर अचानक 12 फीट लंबा भारी-भरकम अजगर निकल आने से किसानों और ग्रामीणों में खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब ग्यारह बजे गांव सुसायत कलां स्थित किसान प्रेमपाल के खेत के पास किसान को एक विशालकाय अजगर आता दिखाई दिया, तो उसके होश उड़ गए। अजगर को देखकर किसान के मुंह से चीख निकल गई। जिसे सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गये और विशालकाय अजगर को देखकर पुलिस एवं वनविभाग कर्मचारियों को फोन किया। उधर देखते ही देखते अजगर निकलने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और उसे देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंच गये और वन विभाग टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लगभग 12 फीट लंबे इस अजगर को सफलतापूपर्वक अपने कब्जे में लेकर बोरे में बंदकर अपने साथ ले गये और जंगल में छोड दिया। तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *