Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras;भ्रष्टाचार के विरोध में वकीलों का कार्य बहिष्कार, 14वें दिन भी ठप रहा तहसील का कामकाज

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता  हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 14वें दिन भी जारी रहा। वकीलों ने न्यायालयों और कार्यालयों में कार्य बहिष्कार किया, जिससे कामकाज प्रभावित रहा और दूर-दराज से आए वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान शोला की अध्यक्षता और सचिव राजेश बघेल के संचालन में हुई धरना सभा में अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की ओर से समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार अधिवक्ताओं व आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।धरने में नरेश प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह यादव, रिशाल सिंह यादव, रामकुमार यादव, हुकुम सिंह बघेल, कुंवरपाल सिंह यादव, उमेश चंद्र शर्मा, विपिन कुमार, अरविंद शर्मा, प्रमोद कुमार बघेल, जीतेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *