Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras;आरसेटी ने किया 12 दिवसीय धूपबत्ती-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शिविर संपन्न

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras; प्रशिक्षण शिविर में मौजूद हाथरस।कोतवाली चौराहा जलेसर रोड गांव किशनगढ़ी स्थित कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में हाथरस जंक्शन के गांव धौलपुर में आयोजित 12 दिवसीय धूपबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शिविर का  समापन हो गया। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की सीख दी गई।
संस्था के निदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि गत 5 अक्टूबर से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं व युवाओं को अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने की आधुनिक तकनीक, कच्चे माल के चयन, निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, आकर्षक पैकेजिंग व बाजार में विपणन (मार्केटिंग) की विस्तृत जानकारी दी गई।
समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को विभिन्न हुनर सिखाकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभागी अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आय के नए स्रोत सृजित कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *