Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स का 15वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न, ऋषि बिंदल ने संभाली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए हाथरस। रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स का 15वां अधिष्ठापन समारोह अग्रवाल सेवा सदन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया और नए सेवा सत्र की कार्ययोजना प्रस्तुत की।मुख्य अतिथि एवं आगामी मंडलाध्यक्ष राजीव मित्तल ने कहा कि रोटरी के माध्यम से समाज सेवा और मानव कल्याण का जो संकल्प लिया गया है, उसे निरंतर आगे बढ़ाना प्रत्येक रोटेरियन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि रोटरी की पहचान पीड़ित मानवता की सेवा के कारण विश्वभर में स्थापित हुई है।विशिष्ट अतिथि एवं मंडलाध्यक्ष नॉमिनी विनय कृष्ण ने शिक्षा के प्रति जागरूकता, क्लब की सदस्यता वृद्धि तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष तनुज गर्ग ने नव निर्वाचित अध्यक्ष ऋषि बिंदल को तथा निवर्तमान सचिव रजत गोयल ने नव निर्वाचित सचिव अनुराग माहेश्वरी को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया।इस अवसर पर निवर्तमान सचिव रजत गोयल ने वर्ष 2025-26 की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि नव निर्वाचित अध्यक्ष ऋषि बिंदल ने नए सत्र की सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा साझा की। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।समारोह को पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ. एस.के. राजू, अरुण जैन, मुकेश सिंघल एवं नीरव निवेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कुशाग्र जोशी और संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।समारोह में अलीगढ़ एवं हाथरस के रोटरी क्लबों के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे तथा नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *