Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

महोत्सव में काले खान की कथा

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras श्री कृष्‍ण लीला मंचन में बैठे श्र’द्धालू हाथरस। कस्बा के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में वृंदावन से आए कथावाचक ठाकुर प्रदीप कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त काले खान की कथा सुनाई। श्री कृष्ण लीला में कथावाचक ठाकुर प्रदीप कृष्ण महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों के प्रेम को महत्व देते हैं। उनके लिए जाति, धर्म या किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। उन्होंने काले खान के अटूट विश्वास और भगवान के प्रति समर्पण का उल्लेख किया। महाराज ने कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति का फल अवश्य मिलता है, क्योंकि ईश्वर केवल प्रेम और श्रद्धा देखते हैं, बाहरी आडंबर नहीं। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष लगाए। भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिपूर्ण हो गया। वहीं दिन में श्री राम कथा के दौरान विख्यात कथाव्यास आचार्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने प्रभु श्रीराम के जनकपुर आगमन, पुष्पवाटिका प्रसंग और ऐतिहासिक धनुष यज्ञ की कथा का संगीतमय वर्णन किया, कथावाचक ने भावपूर्ण शब्दों में बताया कि भगवान के दर्शन मात्र से ही जनकपुर के नर-नारियों के सारे दुःख दूर हो गए, क्योंकि प्रभु केवल निर्मल और निश्चल मन वाले भक्तों को ही प्राप्त होते हैं। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु देर रात तक कथा श्रवण करते रहे। कार्यक्रम में दाऊ बाबा सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें यज्ञाचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, शालिनी शर्मा और संजय उपाध्याय शामिल थे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और व्यवस्थाएं संभालीं।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *