UP/Hathras पुलिस का आभार जताते हुएहाथरस। सहपऊ थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने यूपीआई के माध्यम से गलत खाते में चली गई 49,010 रुपये की पूरी धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराकर सराहनीय कार्य किया।मधाभोज निवासी दिनेश पुत्र चंद्रपाल ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से यूपीआई के जरिए गलती से 49,010 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए थे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में थाना सहपऊ की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाभार्थी खाते को डेबिट फ्रीज कराया और धनराशि सुरक्षित कराई।लगातार प्रयासों के बाद पूरी 49,010 रुपये की राशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर दिनेश ने सहपऊ पुलिस का आभार जताते हुए साइबर टीम की सराहना की।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पिन, सीवीवी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर पुलिस ने लौटाए 49 हजार रुपये, यूपीआई से गलत खाते में गई थी रकम

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















