UP/Hathras गिरफ्त में आरोपी हाथरस। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 689 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, कोटा-कपूरा रोड पर अलीगढ़-आगरा बाइपास के पास सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सनी उर्फ सकी पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी खोडा हजारी, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 689 ग्राम गांजा बरामद हुआ।इस संबंध में कोतवाली नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की
89 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Recommendation for You

UP/ हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य…
















