Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

श्रीराम कथा में सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras अतुल कृृृृष्‍ण भारद्वाज का स्‍वागत करते समिति के विजय शर्मा परिवार सहित हाथरस। कस्बा स्थित श्री रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन रविवार को दाऊ बाबा सेवा समिति के बैनरतले में कथा व्यास अतुत कृष्ण भारद्वाज के मुखारबिंदु से सुनाई जा रही श्री रामकथा में माता सती चरित्र का बडा ही रोचक वर्णन किया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए।
रविवार को अपनी कथा में भागवताचार्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज ने श्रीराम कथा के अंतर्गत सती चरित्र का अत्यंत मार्मिक एवं प्रेरणादायी वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की भक्ति में अटूट विश्वास, मर्यादा और समर्पण का विशेष महत्व है। सती चरित्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि अहंकार और संशय मनुष्य को सत्य से दूर ले जाते हैं, जबकि श्रद्धा और विश्वास जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। कथा के दौरान उन्होंने भगवान शिव और माता सती के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और आस्था का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा एवं शालिनी शर्मा रहे। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञाचार्य खगेंद्र शास्त्री ने हवन यज्ञ कराया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती में सहभागिता कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर यज्ञ आचार्य गजेंद्र शास्त्री मुख्य यजमान विजय शर्मा, शालिनी शर्मा, संजय उपाध्याय, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय,मदन गोपाल अग्रवाल, अरविंद वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय नलवाले, लालता प्रसाद माहौर,सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, संजय सिंह, अखिल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल काका, डॉक्टर कैलाश चंद, नरेश कुशवाहा के अलावा सैकड़ो भक्त जन मौजूद रहे

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *