Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

महाशिवरात्रि पर 21 नन्हे शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा, 25 फुट लंबी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस |महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज नगर में एक अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं श्रद्धामयी कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अलौकिक यात्रा में 3 वर्ष से 8 वर्ष तक की आयु के कुल 21 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “हर-हर महादेव” एवं “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर शिवमय हो उठा। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ आस्था के प्रमुख केंद्र चौमुखा नाथ मंदिर से हुआ। यात्रा पत्थर वाला बाजार, घंटाघर, हलवाई खाना बाजार होते हुए पुनः चौमुखा नाथ मंदिर पर आकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर नन्हे कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
इस कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण 25 फुट लंबी भव्य कांवड़ रही, जिसे पांच श्रद्धालु कंधे पर लेकर चल रहे थे। आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण ने सभी का मन मोह लिया। नन्हे शिवभक्त पारंपरिक वेशभूषा में अत्यंत अनुशासन और श्रद्धा के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए, जिसने नगरवासियों का हृदय जीत लिया। इस पावन आयोजन का उद्घाटन विवेक कुमार वार्ष्णेय द्वारा किया गया। प्रेम और सहयोग के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं उनके साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन में विशेष रूप से दीपू गुरु, गोलू खंडेलवाल, ध्रुव कोठीवाल, निष्कर्ष गर्ग, अंकुर अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, बंसल लाइटहाउस, संजीव सैनी, मनोज वैष्णव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में सनातन संस्कृति, धार्मिक संस्कार एवं सामाजिक एकता की भावना को जागृत करना है नगरवासियों ने इस अद्भुत पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *