Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का आह्वान: 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा घेराव, हाथरस से भारी संख्या में पहुँचने की अपील

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के कुशासन, बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की बदहाली और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 17 फ़रवरी 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर हाथरस सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं।

कांग्रेस सिपाही चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान लागत और कर्ज़ के बोझ से दबे हैं तथा महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है।

banner 325x300

उन्होंने बताया कि विधानसभा घेराव के माध्यम से अहंकारी सत्ता को यह स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि जनता जाग चुकी है और अब अन्याय को और सहन नहीं किया जाएगा।

चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि इस आंदोलन के ज़रिये राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथों को मज़बूत किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राष्ट्रीय सचिव प्रांत प्रभारी तौकीर आलम तथा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में चल रहे संघर्ष के कारवां को और गति दी जाएगी।

उन्होंने हाथरस जनपद के समस्त कांग्रेसजनों एवं जनमानस से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुँचकर इस ऐतिहासिक विधानसभा घेराव को सफल बनाएं

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *