up/Hathras; जिला अस्पताल में लगी कतार हाथरस। बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोठी बेलनशाह निवासी महेश पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है।बताया गया कि पेंटिंग का काम करने वाला महेश कई दिनों से बुखार से पीड़ित था और उसकी प्लेटलेट्स भी कम हो गई थीं। सोमवार रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन मंगलवार सुबह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को बुखार से पीड़ित 200 से अधिक मरीज पहुंचे। अस्पताल के पर्चा व दवा काउंटर सहित डॉक्टरों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की भीड़ देखी गई।जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अवधेश कुमार ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी है। उन्होंने छींकने वाले लोगों से उचित दूरी रखने और रुमाल आदि से बचाव करने की अपील की। डेंगू या मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने तथा आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई है।
Hathras; वायरल बुखार का बढ़ा प्रकोप, जिला अस्पताल में 35 वर्षीय युवक की मौत

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















