Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras; अमरपुर घना की मुख्य सड़क बदहाल, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का निकलना हुआ मुश्किल

banner 120x600
banner 468x60

up/ हाथरस। गांव अमरपुर घना जाने वाले मुख्य रास्ते पर काफी लंबे समय से बदहाली होने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है।
सोमवार को रास्ते की बदहाली के बारे में जानकादी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग आवागमन करते हैं। सड़क पर बारिश का पानी भर जाने और कीचड़ होने के कारण पैदल निकलने वालों को काफी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ती है। कई बार कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरने के कारण उनके कपड़े खराब हो जाते हैं, जिससे उन्हें स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क ठीक होने से गांव के लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर अधिकारियों के समक्ष दोबारा शिकायत रखने की बात कही है। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से मोनू ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, नीरज बघेल, दुर्गेश बघेल, अश्वनी माहौर, सोनू, पंडित, देवेश, अमन, रोहन, पंकज, हरिवंश, राहुल आदि शामिल हैं।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *