Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

किर्गिस्तान: UPI से S-400 और एनर्जी तक… पीएम मोदी और पुतिन की बैठक आज, भारत-रूस के बीच बड़ी डील

banner 120x600
banner 468x60


Videsh/ बिश्केक: सोमवार को देर शाम किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पीएम नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाली इस मुलाकात में ऊर्जा और उर्वरक आपूर्ति सबसे बड़ा एजेंडा रहेगा। दोनों नेता दिसंबर 2025 के वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे। वैसे दोनों नेता फिर से 12 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मिलेंगे।विदेश मंंत्रालय पहले ही बता चुका है कि दोनों नेता भारत-रूस विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की व्यापक समीक्षा करेंगे। क्रेमलिन ने बैठक को कई महत्वपूर्ण मुद्दों वाली वार्ता बताया है। मोदी व पुतिन के बीच विस्तृत चर्चा 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी जारी रहने की संभावना है।मोदी और पुतिन के बीच यह बैठक तब हो रही है जब अमेरिका की तरफ से रूस से कारोबार करने वाले सभी देशों पर व्यापक प्रतिबंध लगाया जा चुका है। दूसरी तरफ कई मुद्दों पर भारत व अमेरिका के बीच संबंध बहुत सहज नहीं है।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *