up/ Hathras नीलगाय के बच्चे को सुरक्षित निकालते गौरक्षक हाथरस। गाँव रुस्तमपुर गौतना में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा टल गया, जहाँ एक नीलगाय का बच्चा अचानक खुले कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही ‘रुस्तमपुर गौतना गौ रक्षा दल’ की टीम तुरंत हरकत में आई और बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
गौरक्षकों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से रस्सी और अन्य साधनों की मदद से नीलगाय के बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। प्राथमिक जाँच के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाया गया, जिसे बाद में जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने गौ रक्षा दल की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस राहत एवं बचाव कार्य में गौरक्षक हरीश कुमार वार्ष्णेय, नीरज कुमार वार्ष्णेय, त्रिलोक वार्ष्णेय, जितेंद्र कुमार सूर्यवंशी, समीर सूर्यवंशी और आकाश कुमार रावल मुख्य रूप से मौजूद रहे और सक्रिय भूमिका निभाई।
Hathras; कुएं में गिरे नीलगाय के बच्चे को गौरक्षकों ने सुरक्षित निकाला

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















