up/ Hathras गिरफ्तार आरोपी हाथरस। सोशल मीडिया पर वायरल हुए बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी के वीडियो का थाना हाथरस गेट पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। स्टंट में प्रयुक्त बाइक भी सीज कर दी गई।पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में एक युवक बरेली हाईवे पर बाइक से खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था। पुलिस ने वीडियो की जांच कर युवक की पहचान इमरान पुत्र नूर अहमद निवासी रतनगढ़ी, थाना हाथरस जंक्शन के रूप में की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस ने युवाओं से सड़क पर स्टंटबाजी नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया खतरनाक स्टंट स्वयं के साथ अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
Hathras; वायरल स्टंट वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















