up/ हाथरस। शहर के घंटाघर पर सवर्ण समाज और परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर यूजीसी कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए कानून वापस लेने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज में चिंता है। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण नीति पर पुनर्विचार कर आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को लाभ देने की मांग भी उठाई। साथ ही एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग करते हुए सरकार से सवर्ण समाज की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया गया।प्रदर्शन में भारतीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजू कौशिक, जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, शरद उपाध्याय नंदा, चंद्रमोहन पाराशर, डॉ. मोहन शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, नितिन ठाकुर, पुनीत वार्ष्णेय, आशीष उपाध्याय, अतुल शर्मा और दीपू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Hathras; यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















