Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

सीनियर सिटीजन वृद्धजन एवं विधवा विधुर जन का सामूहिक विचारसमागम

banner 120x600
banner 468x60

UP/HATHRAS हाथरस-आर्य समाज मुरसान द्वार पर प्रति रविवार को होने वाले सीनियर सिटीजन एवं वृद्धजन एवं विधवा विधुर बन्धुओं का साप्ताहिक समागम सम्मान समारोह आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया,, प्रभु धाम गमन जीवनसाथी अब वह संग नहीं वृद्धावस्था में जीवन का अब वह रंग नहीं जवानी वापस नहीं आती बुढ़ापे की जिंदगी कट नहीं पाती काश हम कुछ कर पाते,, इसी प्रेरणा स्रोत के वाक्य के साथ उक्त कार्यक्रम आचार्य श्री दिनेश अग्निहोत्री पुरोहित जी के सानिध्य में वैदिक हवन प्रवचन भजन उपदेश के माध्यम से बहुत ही सुंदर भक्त ह्रदय स्पर्शी कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य समाज मुरसान द्वार में प्रधान सी राजकुमार गुप्ता आर्य की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ जिसका संचालन मंत्री राजीव आर्य ने सुचारू पूर्वक किया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी श्री पुरुषोत्तम राठी एवं फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल सेवा भारती थे आर्य पदम वर्मा आचार्य दिनेश अग्निहोत्री राजकुमार गुप्ता राजीव आर्य सुरेश अग्रवाल द्वारा द्वारा सामाजिक संदेश उपदेश एवं प्रवचन व्यक्त किये पुरोहित दिनेश जी अग्निहोत्री द्वारा सभी आर्य बन्धुओं सामान्यत: वृद्धजन एवंविधवा विधुर जन से अनुरोध किया कार्यक्रम में प्रत्येक रविवार को आने का अनुरोध करते हुए कहा कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार बच्चों में संस्कार नियुक्त श्रेष्ठ भावनाओं का विकास हो सके एवं भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को बढ़ाने हेतु समाज में संगठित होना अति आवश्यक है क्योंकि पश्चिमी सभ्यता हमारे समाज पर बड़ी तेजी से हावी हो रही है अपने उद्बोधन में उन्होंने अपने पूर्वजों ऋषि मुनियों के बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया कार्यक्रम में मुख्य व्यवस्थापक आर्य दिनेश कुलश्रेष्ठ आचार्य बनवारी लाल गोस्वामी श्रीमतीमंजू आर्य आर्य रवि कुलश्रेष्ठ आयुष आर्य भीकचंद वाष्णैय सुनील वाष्णैय गोपाल अग्निहोत्री वीरपाल कर्णावत संजीव अग्रवाल बॉबी लाला मनोज आर्या तुलाराम सुमन संजीव सिन्हा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया प्रमुख उद्योगपति समाजसेवी श्री कृष्ण अरोड़ा (काका बाबूजी) ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *