Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत

banner 120x600
banner 468x60

UP/hathras नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार सिकंदराराऊ नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कासगंज रोड स्थित सिटी पैलेस में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्हें फूल-मालाओं, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान 51 किलो की फूलमाला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।समारोह में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता ने किया।अपने संबोधन में यतेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने विश्वास जताया कि यतेंद्र शर्मा के संगठनात्मक अनुभव से जिले में भाजपा और मजबूत होगी। मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।समारोह में वैभव वार्ष्णेय, अनिकेत गुप्ता, चेतन शर्मा, मुकेश चौहान, पारस गुप्ता, जितेंद्र माहेश्वरी, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, किशनवीर यादव, कमलनयन वार्ष्णेय, निर्मल दास, कुमारी राबिया, सूरज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, आशीष ठाकुर, शशिवाला वार्ष्णेय, आशीष महाजन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *