UP/Hathras उपस्थित श्रद्धालुहाथरस। हलवाई खाना स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़े मंदिर में आयोजित धर्मसभा में उपाध्याय 108 शिवदत्त महाराज एवं मुनि 108 पदमदत्त महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और आत्मकल्याण का संदेश दिया। प्रवचन में शिवदत्त महाराज ने कहा कि जिस प्रकार मनुष्य अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, उसी प्रकार पशु-पक्षी भी अपने बच्चों का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि केवल सांसारिक जीवन जीना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे धर्म और भक्ति से जोड़ना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि मनुष्य को ईश्वर ने सेवा और साधना का दुर्लभ अवसर दिया है। मुनियों की सेवा, आहार दान, भगवान का अभिषेक और सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा ही जीवन को सार्थक बनाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सुई में धागा न हो तो सिलाई संभव नहीं, उसी प्रकार भाव के बिना की गई भक्ति से मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती।शिवदत्त महाराज ने श्रद्धालुओं से अपने घरों को धर्ममय वातावरण से जोड़ने, संतों का सान्निध्य प्राप्त करने और धर्म कार्यों की अनुमोदना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वयं आहार नहीं करा सकते, वे भी मुनियों की आहारचर्या की अनुमोदना कर पुण्य के भागी बन सकते हैं।धर्मसभा में जैन समाज के उमा शंकर जैन, राकेश जैन, बाल पंडित विशाल जैन, अमित जैन, संजीव जैन भूरा, जितेंद्र जैन रेडीमेड, अतुल जैन वसुंधरा, संजीव जैन लुहाड़िया, राजकुमार जैन लोहिया, मनीष जैन, अमित जैन लुहाडिया, पंकज जैन ट्रंक, अजय जैन बंटू, विजय जैन भूच, मनीष जैन रंग, राजेश जैन ट्रंक, नितिन जैन,इंजीनियर पीके जैन, हरविन्द जैन, पवन जैन, अनिल जैन, तन्नू जैन, संतोष जैन, हरीश जैन, सुनील जैन चूर्ण, संजीव जैन डाक खाना, सौरभ जैन अजमेरा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भाव से की गई भक्ति ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है: शिवदत्त महाराज

Read Also
Recommendation for You

नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी बैठक करते हुए UP/हाथरस।नवागत तहसीलदार लक्ष्मीनारायण बाजपेयी ने तहसील सभागार सिकन्दराराऊ…

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीजीएम अतुल कुमार मिश्र UP/हाथरस। मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा…















