Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

अज्ञात बदमाशों ने युवक को पीटकर किया लहुलूहान,पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर युवक ने लगाया चाकू मारने का आरोप

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras घायल युवक हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव लढौटा निवासी एक युवक को अज्ञात दबंगों पीटकर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत युवक ने कोतवाली में पुलिस को दी है।
मंगलवार को कोतवाली में दर्ज शिकायत में गांव लढ़ौटा निवासी भगवान सिंह पुत्र सोहनलाल ने कहा है कि वह किसी कार्र से तहसील गया था। कार्र समाप्त होने के बाद वह अपनी बाइक हीरो यूपी 86 एक्स 0749 से अपने गांव रूदायन रोड होते हुए अपने गांव जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह रूदायन-लहौर्रा रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर चल रहे अज्ञात लोगों ने उस पर गाली गलौज करे हुए धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे वह लोहुलुहान होकर सडक पर गिर पड़ा, घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। किसी प्रकार पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर अनंत ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। कराया। वहीं प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।-

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *