UP/Hathras सम्मान समारोह में मौजूद संस्कार भारती के सदस्य हाथरस। संस्कार भारती हाथरस द्वारा आगरा रोड स्थित किड जी स्कूल में कला गुरुओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नौटंकी परंपरा के विद्वान आचार्य डॉ. खेमचंद शास्त्री यदुवंशी तथा आरएच कॉन्वेंट स्कूल के संस्थापक अजय गौड़ को कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम आशु कवि अनिल बौहरे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। अध्यक्षता हेमेंद्र शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय प्रतिनिधि एवं लोकेश कला संयोजक कुंवर पाल भंवर उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर जीवनलाल शर्मा, डॉ. सुनीता उपाध्याय, सोनाली रतन, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पूरन सागर, जयवीर सिंह आदित्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Hathras संस्कार भारती ने कला गुरुओं का किया सम्मान

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















