अर्शप्रीत सिंह गोल्ड मेडल के साथ
UP/Hathras हाथरस के बी एल एस के छात्र अर्शप्रीत सिंह पुत्र सरदार सुखप्रीत सिंह ने लखनऊ में आयोजित स्टेट लेवल ताइक्वांडो नॉकआउट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर अपने स्कूल,परिवार तथा नगर का नाम गौरवान्वित किया है।महज 10 वर्षीय अर्शप्रीत सिंह पिछले एक वर्ष से ताइक्वांडो का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्होंने कम समय में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
इससे पूर्व अर्शप्रीत ने अलीगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) तथा हल्द्वानी में आयोजित स्टेट लेवल प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया था। अब लखनऊ में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने सफलता की नई मिसाल कायम की है।अर्शप्रीत की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों तथा नगरवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।-
Hathras अर्शप्रीत सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, परिवार व नगर का बढ़ाया मान

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















