Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

हाथरस अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, अलीगढ़ रेफर

banner 120x600
banner 468x60


हाथरस /सासनी-6 जून। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित चैदह नंबर नलकूप भट्टा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप् से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव भूरा नगला निवासी वाजिद पुत्र इरसाद खां और हारून पुत्र हबीब खां अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से सासनी आए थे जो काम समाप्त करने के बाद बाइक से ही वापस अपने गांव जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही बाइक चैदह नंबर नलकूप निकट पहुंची तो पीछे से चल रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस 108 के जरिए घायलों को सासनी सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हालांकि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *