Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

विवेक भारतीय ग्राम समाजोत्थान संस्थान के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी संपन्न

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस से नीरज चक्रपाणी की रिपोर्ट

सिकंदराराऊ। विवेक भारतीय ग्राम समाजोत्थान संस्थान के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था कार्यालय माँ दुर्गा भवानी मंदिर भैंकुरी पर विचार गोष्ठी आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष सत्य प्रकाश नागर ने कहा कि मानवीय हस्तक्षेप के कारण पर्यावरण संकट इस कदर गहराता जा रहा है। आने वाले दिनों में यदि इसे रोकने के प्रयास नहीं किये गये। तो धरती पर मानव जीवन खतरे में पड जायेगा। पर्यावरण को स्वस्थ्य व संतुलित वनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ नाम”के नाम अभियान के तहत संस्था द्वारा फलदार,फूलदार, छायादार, वृक्ष वितरण किये गये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार पालीवाल एडवोकेट ने की व संचालन सत्य प्रकाश ने किया।
इस अवसर पर डाँ खिलाडी सिंह, गौरव कुमार, यशोदा कश्यप, दीनू, अंजली कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

banner 325x300

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *