Breaking News
सुलह एवं समझौते के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का किया जायेगा निस्तारणः- जयहिन्द कुमार सिंह जनपद में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पुलिस विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर 15 बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराया गया। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा ग्राम ढकपुरा में एक युवक की गोली मारकर हुई सनसनीखेज हत्या की घटना करने वाले आरोपी ऋषभ से हुई पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना में जिला कारागार अलीगढ मे निरूद्ध 02 अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड(पी0सी0आर0) जहां संवेदनाएं कर्तव्य से जुड़ जाती हैं, वहां पुलिस केवल कानून की रक्षक नहीं बल्कि समाज के भविष्य की निर्माता बन जाती है
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना में जिला कारागार अलीगढ मे निरूद्ध 02 अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड(पी0सी0आर0)

banner 120x600
banner 468x60

डौली कुमारी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनाँक 05.02.2026 को उसका भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद भारतीय सेना का सैनिक है । वह हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहा था । तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटर साइकिल सवार लोगों द्वारा उसके ऊपर फायरिग कर दी । जिससे अखिलेश उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तों से बरामदगी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम मे थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले 10 अभियुक्तगणों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अभियुक्तगण यतेंद्र व आशीष शर्मा द्वारा माननीय न्यायालय मे आत्म समर्पण किया गया था। जिनको आज दिनाँक 23.05.2026 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस कस्टडी रिमाण्ड(पी0सी0आर0) पर लेकर 02 अभियुक्तगणों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 02 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, व 02 जिन्दा कारतूस (आलाकत्ल) व 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नं0 बरामद किया गया। थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

banner 325x300

नाम पता अभियुक्तगण-

  1. यतेन्द्र पुत्र सत्यवीर सिंह, निवासी: ग्राम खजुरिया, थाना मुरसान, जनपद हाथरस ।
  2. आशीष शर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी: ग्राम हीरागढी, थाना चन्दपा, जनपद हाथरस ।

बरामदगी का विवरण

  1. 02 तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
  2. 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नं0 । (घटना मे प्रयुक्त)

अनावरित अभियोग —
मु0अ0सं0 51/26 (धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3) बीएनएस व धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम (Arms Act) थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम-
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *