Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खडा युवक घायल,

banner 120x600
banner 468x60

उपचार को किया अलीगढ हायर सेंटर रेफर

सासनी। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित कोतवाली चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार को जानकारी के अनुसार, सासनी के गांव नगला लोका निवासी टीकम सिंह पुत्र रामजी लाल अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आया था। वह कोतवाली चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा थां बताते हें कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। उधर जानकारी होने पर राहगीरांें और स्थानीय दुकानदारों की भीड जुट गई। घायल को उसके साथियों ने निजी वाहन से सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *