Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

फूलचन्द बागला कॉलेज में मिशन शक्ति के फेज़ पांच के द्वितीय चरण के अन्तर्गत नारी सशक्तीकरण विषय पर काव्य-पाठ प्रतियोगिता हुआ आयोजन, 40 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभागिता

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। आज सेठ फूलचन्द बागला(पी.जी.) कॉलेज, हाथरस में मिशन शक्ति के फेज़ पांच के द्वितीय चरण के अन्तर्गत नारी सशक्तीकरण विषय पर काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि नारी की स्थिति को बराबरी पर लाकर ही हम समाज का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं और इसके लिए हम सभी को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। विभाग प्रभारी प्रो. सुनन्दा महाजन ने अपनी कविता के माध्यम से नारी को सम्मान देने की बात कही।
प्रो. चन्द्रशेखर रावल ने संचालन करते हुए सनातन परम्परा के हवाले से कहा कि हमारी परम्परा में नारी को सदैव सम्मान और बराबरी का दर्जा दिया जाता रहा है किन्तु विधर्मी संस्कृतियों के अत्याचारों और शासन से सनातन समाज में ये विकृति आयी। आज के जागरुक समय में हमें पुनः अपनी सुसंस्कृत सनातन परम्परा के अनुरूप नारी को वही सम्मान देना होगा।
इस अवसर पर प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. एमपी सिंह, बृजेश सिंह कुशवाहा एवं डॉ. प्रेम किशोर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। काव्य-पाठ प्रतियोगिता में एमए हिन्दी द्वितीय सेमेस्टर की दीप्ति उपाध्याय ने प्रथम, शालू सिंह ने द्वितीय एवं सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में एमए द्वितीय सेमेस्टर की क्षमा शर्मा, खुशी, सलोनी, शीतल तथा एमए चतुर्थ सेमेस्टर की नेहा शर्मा रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागों के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *