Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

महिला कल्याण विभाग द्वारा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रही मुख्य अतिथि

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। 4 अप्रैल 2026 को महिला कल्याण विभाग द्वारा द्वारा जिला चिकित्सालय में कन्या मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डॉक्टर बबीता सिंह चौहान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा उपस्थित नवजात कन्याओं को बेबी किट, ड्रेस, मिठाई इत्यादि का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में जन्म लेने वाली नवजात बड़े कन्याओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अध्यक्ष द्वारा उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि वर्तमान में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए एवं उनके उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जा रहा है। अतः आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ नवजात कन्याओं का भी उचित पालन पोषण करें।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *