मा0 विधायक सदर, जिलाधिकारी हाथरस व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा “मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण” के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु कलेक्ट्रेट स्टेडियम से थाना कोतवाली सदर स्थित तालाब चौराहे तक महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गई महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
🔴आज दिनांक 22.03.2026 को मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर, जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स,पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा “मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण” के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, जिला स्टेडियम कलेक्ट्रेट से थाना कोतवाली नगर स्थित तालाब चौराहे तक निकाली गई महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सादाबाद श्री अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री श्यामवीर सिंह, प्रभारी महिला थाना, प्रभारी सीसीटीवी सेल एवं, प्रभारी यातायात, पीआरवी वाहन व समस्त थानों की महिला बीट आरक्षी,महिला कर्मचारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
✅ इस रैली के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनपद हाथरस पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति 🚫 शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।
आज दिनांक 22.03.2026 को”मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण” का विधिवत शुभारंभ किया गया है । यह चरण 19.03.2026 से 17.04.2026 तक चलाया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन है ।
महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली के दौरान पीआरवी वाहन के पी.ए. सिस्टम के माध्यम से मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित गीत/जिंगल प्रसारित किये गये तथा पीआरवी वाहन व अन्य चार पहिया व दोपहिया वाहनों पर महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित विभिन्न पोस्टर्स/बैनर के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को केन्द्र सरकार/उ0प्र0 सरकार व उ0प्र0पुलिस पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सेवाएं/कल्याणकारी योजनाओं जैसे- वीमेन पावर हेल्पलाइन नं0 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0 1076, चाइल्ड हेल्प लाइन नं0 1098, वन स्टाप सेंटर- 181, साइबर हेल्प लाइन नं0- 1930 , स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन नं0-102, एम्बुलेंस सेवा-108 आदि व मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि व अन्य भारत सरकार या राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, रोजगार या सुरक्षा से सम्बन्धित मिशन/योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया । महिला सशक्तीकरण 🛵 स्कूटी रैली क्रीड़ा स्टेडियम कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर हतिसा पुल, ओढपुरा तिराहा से होते हुए तालाब ओवर ब्रिज पर समाप्त हुई ।


















