Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

banner 120x600
banner 468x60


उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में एक प्रश्न को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की आस्था और मर्यादा से जुड़ी अमर्यादित टिप्पणी प्रश्नपत्रों में नहीं होनी चाहिए। दरअसल परीक्षा के पहले दिन पूछे गए एक प्रश्न में दिए गए विकल्पों में एक जाति से जुड़ा शब्द शामिल होने पर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। इस परीक्षा में 5,31,765 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। वहीं भर्ती परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश करने वाले सोशल मीडिया खातों के खिलाफ लखनऊ में सात मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसटीएफ ने आगरा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी प्रश्नपत्र भेजकर अभ्यर्थियों से ठगी कर रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *