Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने दिलाई संविधान व स्वच्छता की शपथ

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। भारतीय संविधान में पूर्ण निष्ठा व आस्था रखते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों का विधि के अनुसार पालन करने तथा शहर को स्वच्छ व पॉलीथिन मुक्त बनाने की शपथ ली गई। यह शपथ एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित संविधान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में नगर की प्रथम नागरिक, पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा दिलाई गई। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान और स्वच्छता के बीच गहरा संबंध है। संविधान के अनुसार स्वच्छ वातावरण नागरिकों का मौलिक अधिकार है और सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि वह स्वच्छता बनाए रखने में योगदान दे। उन्होंने कहा कि हम सभी को संविधान के आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए तथा स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों और शहीदों के उच्च आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। शपथ के दौरान संविधान के प्रति सजग रहने, देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने, आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्र की सेवा करने, प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण, मानव अधिकारों के संरक्षण व संवर्धन तथा अपने शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही यह भी शपथ ली गई कि न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे तथा कूड़ा हमेशा निर्धारित स्थान पर ही डालेंगे। इस अवसर पर प्रवीण वार्ष्णेय, देवेंद्र गोयल, कमलकांत दोबराबाल, सोनल अग्रवाल, शैलेंद्र सावलिया, उपवेश कौशिक, डॉ. पी.पी. सिंह, संदीप गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, ललित कुमार, कौशल किशोर वार्ष्णेय, शैलेश अग्रवाल, उद्धव शर्मा, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मनोज अग्रवाल, नवीन गुप्ता, भानु अग्रवाल, अमन बंसल, नरेंद्र सिंह, सुरेश अग्रवाल, अमित बंसल, गोपाल अग्रवाल, कविता गोयल, रवि गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, मुरारी चौधरी, मनोज वर्मा, विवेक वार्ष्णेय, रितु अग्रवाल, प्रभा वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *