Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

चेयरमैन मुशीर कुरैशी का स्वागत,कर्मचारियों ने समय पर भुगतान मिलने पर किया सम्मान

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। सिकंद्राराऊ नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों ने अध्यक्ष मुशीर कुरैशी का जोरदार स्वागत किया। यह सम्मान उन्हें कर्मचारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और उनके कल्याण के प्रति सक्रियता के लिए दिया गया। कर्मचारियों की यह प्रतिक्रिया सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों के देयकों के भुगतान और अन्य कर्मचारी कल्याणकारी उपायों को लेकर थी। एक पत्र के माध्यम से सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों के पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश, सामूहिक बीमा और भविष्य निधि में जमा 10 प्रतिशत धनराशि के नियमानुसार भुगतान की मांग की गई थी।बइस संबंध में शासनादेश दिनांक 13 अक्टूबर 2023 का हवाला दिया गया था। भुगतान में देरी रोकने के लिए वित्त विभाग द्वारा कार्यप्रणाली के सरलीकरण हेतु शासनादेश दिनांक 28 जुलाई 1989 भी जारी किया गया है।
पत्र में सेवानिवृत्त होने वाले सफाई कर्मचारियों को उनकी लंबी सेवा के सम्मान में एक मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) और एक ODOP अंगवस्त्र से सम्मानित करने तथा उनके देयकों का भुगतान करते हुए विदाई सम्मान समारोह आयोजित करने का भी अनुरोध किया गया था। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद को एक अन्य पत्र में ठण्ड और शीतलहर के मद्देनजर सफाई कर्मियों को शीतकालीन वर्दी वितरण की मांग भी की गई थी। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक नगर सिकंद्राराऊ में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने और नालियों की सफाई का कार्य नियमित रूप से संचालित होता है, जिसमें पुरुष और महिला सफाई कर्मचारी सक्रिय रहते हैं। इस मांग के समर्थन में शासनादेश दिनांक 04.04.2022 का उल्लेख किया गया था, जिसके अनुरूप सभी सफाई कर्मचारियों को शीतकालीन वर्दी प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *