Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सासनी मे थाना प्रभारी कार्यालय व साइबर हेल्प डेस्क का रिबन काटकर किया उद्घाटन

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा द्वारा थाना सासनी मे थाना प्रभारी कार्यालय व साइबर हेल्प डेस्क का रिबन काटकर लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि शासन की मंशानुसार साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या को कम करने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद के समस्त थानों पर एक साइबर हेल्प डेस्क का निर्माण किया गया है । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों से संबंधित त्वरित सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइबर हेल्प डेस्क कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। वर्तमान डिजिटल युग में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया दुरुपयोग एवं अन्य साइबर अपराधों की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऐसे में साइबर हेल्प डेस्क आमजन के लिए एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा, जहाँ पीड़ितों को त्वरित शिकायत दर्ज कराने, आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। थाना सासनी पर नव निर्मित साइबर हेल्प डेस्क कार्यालय के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, बैंकिंग फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों के संबंध में परामर्श दिया जाएगा तथा उन्हें साइबर अपराध से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *