हाथरस। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी, हाथरस में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खिचड़ी सहभोज से पूर्व विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ, जिनमें गीत, नृत्य एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य डॉ. रोहिताश पाराशर जी ने मकर संक्रांति पर्व की वैज्ञानिक एवं धार्मिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इस पर्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो स्वास्थ्य, प्रकृति और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम राठी, कोषाध्यक्ष बृजलाल शर्मा, प्रबंधन समिति से श्री मनोज अग्निहोत्री, विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र नाथ शर्मा सहित समस्त आचार्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से खिचड़ी सहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम सौहार्द, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश देता हुआ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
खिचड़ी सहभोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















