Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन के नगर कार्यालय का विधिवत पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

banner 120x600
banner 468x60

जनपद में 15 जनवरी से 15 फरबरी तक विभिन्न जगहों पर हिंदू सम्मेलन का होगा आयोजन

हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले हिन्दू सम्मेलन के नगर कार्यालय का विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ हो गया ।हिन्दू सम्मेलन से सम्बंधित समस्त गतिविधियों का इस कार्यालय से संचालन किया जायेगा। हरिगढ़ रोड स्थित मंडी समिति पर हिन्दू सम्मेलन कार्यालय के शुभारंभ से पूर्व भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया। इसके उपरांत माता मातृशक्ति द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ अवसर पर उपस्थित हिन्दू समाज के लोगों को संबोधित करते हुये हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन को भव्य उत्सव की तरह मनाये। प्रत्येक घर से सभी बंधु पहुंचे, तभी हम समाज को सुरक्षा कर पाएंगे। अंत मे भारत माता, वंदे मातरम के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। बता दें कि संघ शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिले में 15 जनवरी से 15 फरबरी तक विभिन्न जगहों पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया रहा है ।इस अवसर पर जिला प्रचारक जय किशोर ,नगर प्रचारक शिवम ,रूमी अग्रवाल , विनोद चौहान ,अजय कुलश्रेष्ठ ,दुर्गेश गुप्ता ,,डॉ विनय सिंह ,रामकिशन सिसोदिया , आलोक पचोरी,पवन शर्मा ,आशीष सेंगर ,डॉ पीपी सिंह ,भीकम सिंह चौहान , राजेश वार्ष्णेय ,रमन बिहारी , राजू राना ,नवीन प्रताप सिंह , राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी ,भोला सिंह रावत ,भानु , टिंकू राना , अमित गौतम ,सक्षम पाठक , लक्ष्मी कांत दीक्षित ,प्रबल प्रताप सिंह , नवीन प्रधान , गौरब प्रताप सिंह , विजय कुमार आदि सहित काफी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *