Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

बाथरूम में नहाने गया युवक गीजर की गैस से हुआ बेहोश, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, आगरा ले गए परिजन

banner 120x600
banner 468x60

हाथरस। पुनीत शर्मा सुबह नहाने के लिए बाथरूम गया। वहां गैस गीजर लगा हुआ था। वह बाहर नहीं निकला। जब बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि शिवकुमार अंदर बेहोश पड़ा है। परिजन तत्काल पुनीत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सर्दी के मौसम में गैस गीजर का इस्तेमाल जानलेवा साबित होते-होते बचा। शहर की वाटर वर्क्स कॉलोनी में 9 जनवरी सुबह गैस गीजर से निकली गैस के कारण एक 24 वर्षीय युवक बाथरूम में ही बेहोश हो गया। परिजनों की तत्परता और समय रहते दरवाजा तोड़ने की वजह से युवक की जान बच सकी। वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी शिवकुमार शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र पुनीत शर्मा 9 जनवरी सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया था। बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ था। करीब 15 मिनट बीत जाने के बाद भी जब पुनीत बाहर नहीं आया और अंदर से कोई आहट नहीं मिली, तो बाहर मौजूद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

बॉक्स
भाई ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

banner 325x300

हाथरस। पुनीत को आवाजें दी गईं, लेकिन अंदर से कोई जवाब न मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुनीत के बड़े भाई दीक्षांत शर्मा ने साहस दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पुनीत अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। गैस गीजर से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण उसका दम घुट गया था और वह बेहोश हो गया था।

बॉक्स
ऑक्सीजन सपोर्ट के बाद आया होश

हाथरस। परिजन तत्काल पुनीत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया और ऑक्सीजन दी। काफी देर चले उपचार के बाद पुनीत को होश आया। हालांकि, हालत में सुधार होने के बावजूद परिजन कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे, इसलिए वे एहतियात के तौर पर उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा ले गए हैं।

बॉक्स
पहले हो चुकी है घटनाएं

हाथरस। गैस गीजर के कारण मुरसान में एक युवती की मौत हो चुकी है। 18 फरवरी 2022 की सुबह मुरसान की स्टेट बैंक गली में दर्दनाक हादसा हुआ था। बाथरूम में युवती राधा की गैस गीजर से दम घुटने के कारण मौत हो गई थी। कुछ दिन बाद ही युवती की शादी थी। इस घटना ने परिवार को तोडक़र रख दिया था। दिसंबर 2022 में कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की माहेश्वरी कॉलोनी में 23 वर्षीय प्रशांत नहाते समय बेहोश हो गया था। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे होश आया था।

बॉक्स
गैस गीजर इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

वेंटिलेशन: बाथरूम में हवा के आने-जाने के लिए रोशनदान या एग्जॉस्ट फैन जरूर होना चाहिए।

समय सीमा: बाथरूम के अंदर अधिक समय तक न रुकें। ऑक्सीजन की कमी से बेहोशी छा जाती है। बचने का मौका नहीं मिलता।

आदत बदलें: बाथरूम में गर्म पानी पहले से ही बाल्टी में भर लें। गीजर बंद करने के बाद दरवाजा बंद करें।

बाहरी फिटिंग: संभव हो तो गैस गीजर की यूनिट को बाथरूम के बाहर खुले स्थान पर लगवाएं।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *