हाथरस। जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दिन के उजाले में खुलेआम फायरिंग कर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए गए। यह घटना हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के खोड़ा हजारी इलाके की बताई जा रही है, जहाँ मामूली विवाद के चलते दो व्यक्तियों ने कुछ लोगों पर फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों व्यक्तियों को खुलेआम हथियार के साथ फायरिंग करते देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस के सख्त कानून के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब देखना यह होगा कि हाथरस पुलिस फायरिंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ क्या कदम उठाती है और कब तक मामले का खुलासा कर कार्रवाई करती है।
दिनदहाड़े खुलेआम फायरिंग, दो व्यक्तियों ने कानून-व्यवस्था को दी खुली चुनौती

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















