Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता: केंद्र सरकार ने दिए आंकड़े

banner 120x600
banner 468x60


केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बीते 11 वर्षों में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में 1.9 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन अब 11.3 लाख करोड़ रुपये और निर्यात 0.38 लाख करोड़ से बढ़कर 3.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बड़ी निवेश योजनाओं और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI-LSEM) के तहत 13,475 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित हुआ, जिससे 25 लाख रोजगार सृजित हुए हैं। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माण देश बन चुका है। 10 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश, उत्पादन और रोजगार में लगातार वृद्धि हो रही है।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *