Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras;सरकारी चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़दो ट्रकों से 421 बोरे बरामद, पुलिस जांच में जुटी

banner 120x600
banner 468x60

UP/हाथरस। सासनी क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अधिकारियों ने सरकारी चावलों से भरे हुए दो संदिग्ध ट्रकों को पकड़ा है, जिनमें कुल 421 बोरे चावल बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर श्री हनुमान जी पुलिस चैकी पर खड़ा कर दिया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
गुरूवार को प्रशासनिक अफसरों को पुख्ता सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सरकारी कोटे या राशन के चावल की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सासनी के पूर्ति निरीक्षक रवेन्द्र कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ट्रकों से 421 बोरे सरकारी चावल मिले हैं। फिलहाल ट्रकों को श्री हनुमान जी पुलिस चैकी पर खड़ा कर दस्तावेजों और चावल के स्रोतों की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कोई ठोस बात आधिकारिक तौर पर कही जा सकेगी।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *