UP/हाथरस। सासनी के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर हनुमान जी पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार दोपहर गैस सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती गई और आग लगने से जलकर राख हो गई। गांव नहरोई निवासी शैलेंद्र (40) शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित आश्रम से अपने 73 वर्षीय पिता भगवती प्रसाद को लेने गए थे। दोपहर करीब एक बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग बुझाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। शैलेंद्र एटा की मुरब्बा फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे। उनके परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
Hathras;ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, बाइक जलकर राख

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















