Up/हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सुबह 10:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें भीष्म सिंह टीबीएचवी, नवीन कुमार ऑप्टोमेट्रिस्ट तथा बालकिशन और अरुण शर्मा एसटीएस शामिल हैं। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। निरीक्षण में इमरजेंसी कक्ष में साफ-सफाई की कमी मिली, जबकि मुख्य भवन की कुछ ट्यूब लाइट खराब पाई गईं। सीएमओ ने साफ-सफाई दुरुस्त कराने और खराब लाइट तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। लैब में फुली ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर उपलब्ध होने के बावजूद कंपनी की ओर से इंस्टॉल नहीं किया गया था। इस पर कंपनी प्रतिनिधि को फोन कर मशीन तत्काल स्थापित कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, दो वर्षीय बॉन्ड पर तैनात चिकित्सक डॉ. कृति बंसल और डॉ. सिद्धांत गुप्ता पिछले दो महीने से अनुपस्थित बताए गए। उनकी सेवाएं समाप्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
Hathras;सीएचसी मुरसान के निरीक्षण में चार कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन काटा

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















