UP/Hathras; जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेलहाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनसामान्य की शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए जनता दर्शन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याएं सुनने को कहा गया है। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों की डीएम स्वयं निगरानी कर रहे हैं। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की स्थिति और की गई कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता दर्शन का उद्देश्य लोगों को त्वरित समाधान उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है।
Hathras; जनता की शिकायतों के निस्तारण की डीएम कर रहे निगरानी

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















