Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras; दाऊजी मेले का भव्य समापन, राजकीय स्वरूप मिलने से बढ़ी गरिमा

banner 120x600
banner 468x60

वरिष्ठ पत्रकार नीरज चक्रपाणि को सम्मानित करतीं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर 

UP/हाथरस। 115वें लक्खी मेला दाऊजी महाराज का समापन समारोह मंगलवार को मेला पंडाल में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुआ। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।समारोह में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने स्वागत गीत, ब्रज गीत, लोकनृत्य, पंजाबी गीत और भंगड़ा की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने ब्रज संस्कृति, लोक परंपरा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत की छटा बिखेरी। मेला पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि दाऊजी महाराज का ऐतिहासिक मेला हाथरस की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 17 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चले मेले में किसी अप्रिय घटना अथवा जनहानि का न होना प्रशासन, पुलिस और आमजन के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। उन्होंने मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं में जुटी पूरी टीम का आभार जताया।जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेले को राजकीय एवं लक्खी मेले का स्वरूप मिलने में जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की। विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर  ने कहा कि 115 वर्षों से आयोजित हो रहा मेला हाथरस की आस्था, गौरव और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख उत्सव है। विधायक सिकन्द्राराऊ ने राजकीय मेला घोषित किए जाने को मेले की गरिमा में महत्वपूर्ण वृद्धि बताते हुए पुलिस प्रशासन की सजगता की प्रशंसा की।जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज शरद माहेश्वरी ने कहा कि मेले को राजकीय स्वरूप दिलाने में जनप्रतिनिधियों के प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के योगदान को भी स्मरण किया।जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने कहा कि मेले की सफलता जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस, नगर निकाय, विभागों, आयोजकों, कलाकारों, पत्रकारों, सफाई कर्मचारियों और आमजन के सहयोग का परिणाम है। मेले की व्यवस्थाओं की कमियों का दस्तावेजीकरण कर आगामी वर्षों में सुधार किया जाएगा। समारोह में कार्यक्रम संयोजकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों और अन्य सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *