UP/ Hathras; सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी हाथरस। यूजीसी के नए नियमों के विरोध और उन्हें वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन के नेतृत्व में हसायन क्षेत्र से सैकड़ों लोग ट्रैक्टर, कार व अन्य वाहनों के काफिले के साथ जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए। रैली की सूचना पर पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर काफिले को रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार कुछ ट्रैक्टर खेतों के रास्ते से आगे बढ़े, लेकिन पिछौती के आगे पुलिस ने काफिला रोक दिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और पुलिस से नोकझोंक हुई। सूचना पर एसडीएम व सीओ सिकंदराराऊ पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एडीएम और एएसपी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग की। अधिकारियों ने ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ठाकुर आशीष प्रताप सिंह, सिद्धार्थ ठाकुर, नवीन सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, बिल्ला पंडित, कान्हा ठाकुर, राघव यादव, शिव ठाकुर, अजीत ठाकुर और अंकित ठाकुर सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Hathras; यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन, काफिला रोका तो सड़क पर बैठे

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















