UP/ Hathras; राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज के ब्राह्मण शिविर में ब्राह्मण पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारिता को जनता और प्रशासन के बीच संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए पत्रकारों से बदलते दौर के साथ स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। वरिष्ठ पत्रकार अशोक रावत, संजय दीक्षित एडवोकेट आदि ने पत्रकारिता की बदलती भूमिका पर विचार रखे। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का माला , दुपट्टा, पगड़ी आदि पहनाकर कार्यक्रम संयोजक राजू शर्मा ने भव्य स्वागत किया। आपको बता दें कि राजू शर्मा ब्राह्मण पत्रकार सम्मेलन के तीसरी बार कार्यक्रम संयोजक रहे है। कार्यक्रम का देवेश दीक्षित ने संचालन किया।सम्मेलन में पीएन शर्मा, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा, शोभित शर्मा, सोमेश मिश्रा, दीनदयाल भारद्वाज, मयंक वशिष्ठ, पुष्पकांत शर्मा, नीरज चक्रपाणि, विशाल सारस्वत, सचिन देव उपाध्याय, विकास भारद्वाज, विजय उपाध्याय सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras; पत्रकारिता जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी,वरिष्ठ पत्रकार मयंक वशिष्ठ का स्वागत करते आयोजक
Hathras; पत्रकारिता जनता और प्रशासन के बीच की कड़ी,वरिष्ठ पत्रकार मयंक वशिष्ठ का स्वागत करते आयोजक

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















