up/ hathras कबडडी प्रतियोगिता का उदघाटन करते अरूण कुमारहाथरस। गांव कौमरी में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर अरुण सिंह ने फीता काटकर किया।
मंगलवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि इंजीनियर अरुण सिंह का पटका पहनाकर, पुष्पहार पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोशीला स्वागत किया। मुख्यातिथि ने बुजुर्गों और गणमान्य व्यक्तियों को भी माला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर आयोजक गवेंद्र कुमार पाठक, संतोष, कादिर, विनय, सुग्रीव, जीतू, पंकज, छोटा, संजू, सलमान, पिंटा, भूरा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras; कौमरी गांव में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट शुरूइंजीनियर अरुण सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों में उत्साह
Hathras; कौमरी गांव में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट शुरूइंजीनियर अरुण सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों में उत्साह

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















