up/ हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा स्थित कुम्हारों वाले मोहल्ले की वीडीओ गली में दिनदहाड़े बंद मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। परिवार के अचानक घर लौटने पर एक संदिग्ध युवक मकान के अंदर छिपा मिला, जिसे परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।बताया गया कि महीपाल सिंह जादौन का परिवार मंदिर में पूजा करने गया था। मकान खाली पाकर चोर अंदर घुस गए और आलमारी का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। परिवार के लौटने पर कमरों में सामान बिखरा और आलमारी का ताला टूटा मिला। तलाश करने पर एक युवक मकान के अंदर छिपा मिला, जिसे लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। दावा है कि उसके पास से चोरी का सामान भी मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूछताछ शुरू कर दी। एसएसआई राजेश सरोज ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चोरी हुए सामान की कीमत और घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता जांच के बाद स्पष्ट होगी।
Home
ताजा न्यूज़
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा स्थित कुम्हारों वाले मोहल्ले दिनदहाड़े बंद मकान में चोरी, संदिग्ध युवक अंदर छिपा मिला
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा स्थित कुम्हारों वाले मोहल्ले दिनदहाड़े बंद मकान में चोरी, संदिग्ध युवक अंदर छिपा मिला

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















