up/ Hathras: राजेश सिंह गुड्डू का स्वागत करते हुए हाथरस। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. राजेश सिंह गुड्डू को जिला महामंत्री बनाए जाने पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के पदाधिकारियों ने उनका पटका व पगड़ी पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया ने कहा कि राजेश सिंह गुड्डू को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से भाजपा को जनपद में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर जिला संरक्षक वकील वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता कौशिक, केसी महाशय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता सिंह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजरानी शर्मा, जिला सह सचिव मनीष उपाध्याय, रोबिन सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजेश सिंह गुड्डू को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Hathras: भाजपा जिला महामंत्री बनने पर ठा. राजेश सिंह गुड्डू का जोशीला स्वागत

Recommendation for You

UP/Hathras; कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के पदाधिकारी व सदस्य हाथरस। लहरा रोड स्थित रामेश्वर धाम बगीची,…

UP/Hathras; धरने पर बैठे अधिवक्ता हाथरस।सिकंदराराऊ तहसील में कथित भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के विरोध में अधिवक्ताओं का…

UP/Hathras; कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी हाथरस। उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक में सुशीला फाउंडेशन एवं सासनी विज्ञान क्लब के…

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…





















