UP/ हाथरस। सासनी-इगलास रोड पर गांव हर्दपुर के पास मंगलवार शाम पेड़ से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।राहगीरों ने पेड़ से शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
हाथरस। पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, मची सनसनी

Recommendation for You

UP/ हाथरस। वेंकटेश्वर वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य…
















