Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner (1)
previous arrow
next arrow

Hathras महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने 30 रुपये किलो बांटी चीनीमुरसान गेट से अभियान की शुरुआत, पांच क्विंटल चीनी का किया वितरण

banner 120x600
banner 468x60

UP/Hathras: पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा चीनी वितरण करते हुए हाथरस। बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी की हाथरस इकाई ने रविवार को गरीब, असहाय, मजदूर एवं आमजन को 30 रुपये किलो की दर से चीनी वितरित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। पार्टी की ओर से पूर्व में घोषित अभियान के तहत सुबह आठ बजे मुरसान गेट स्थित बोहरे वाली देवी से चीनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय तथा पूर्व विस्तारक संजीव गोयल ने बताया कि बढ़ती महंगाई से आमजन प्रभावित है। इसी को लेकर पार्टी द्वारा कम कीमत पर चीनी उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान करीब पांच क्विंटल चीनी का वितरण 30 रुपये प्रति किलो की दर से किया गया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के सामने घरेलू बजट चलाने की चुनौती बढ़ रही है। चीनी वितरण के माध्यम से आमजन को राहत देने के साथ सरकार की महंगाई संबंधी नीतियों के प्रति विरोध दर्ज कराया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा एडवोकेट, जिला मंत्री मनोज उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुमकुम ठाकुर, सैनिक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज, व्यापार प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष राम कुमार वर्मा, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित, सासनी नगर मंत्री आर्यन उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन द्विवेदी, ललितेश सक्सेना, मुरसान नगर अध्यक्ष हरेंद्र उपाध्याय, जिला मंत्री अरुण शर्मा, वार्ड अध्यक्ष 26 मुकेश कुमार, वार्ड मंत्री 12 देवांशु भारद्वाज, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ऋतु कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

banner 325x300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *